शहीद दिवस समारोह सह वार्षिकोत्सव 23 को
तिलौथू | स्थानीय मौर्या ब्राइट पब्लिक स्कूल प्रांगण में आगामी 23 मार्च को आयोजित होने वाले शहीदी दिवस समारोह सह वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक कपिल कुमार ने की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने बताया की आगामी 23 मार्च को विद्यालय में भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव जी के शहीदी दिवस सह विद्यालय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए तैयारियों को लेकर ये बैठक की गई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला परिषद अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोगों के आने की संभावना है। इसके लिए तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में अन्य कई बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई । उपस्थित सदस्यों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए ।