दाउदनगर में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन
दाउदनगर | दाउदनगर नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड 26 में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन शिक्षा सेवक संतोष कुमार ने किया। इसमें पटेल नगर व उमरचक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। मटका फोड़ने वाले रितेश कुमार को नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। बेहतर आयोजन के लिए मुख्य अतिथि ने आयोजकों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर उपेंद्र सिंह ,राजेंद्र सिंह, मधुसूदन सिंह ,ललित कुमार, देवकांत प्रसाद, शिव प्रसाद सिंह मौजूद रहे।