- Hindi News
- National
- Madanpur News Meeting On Preparation Of Maa Durga Pran Pratishthan Cum Shatchandi Mahayagya
मां दुर्गा प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ की तैयारी को लेकर बैठक
मदनपुर प्रखंड के खिरियावां में दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ की तैयारी को लेकर शुक्रवार को समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता खिरियावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुबेदार कुमार ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि यज्ञ स्थल के चयन के बाद 24 मार्च से 2 अप्रैल तक मां दुर्गा प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व 14 मार्च को यज्ञ ध्वाजारोपण अनुष्ठान होगा। बैठक के बाद मुखिया प्रतिनिधि सह यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सुबेदार कुमार के नेतृत्व में यज्ञ स्थल का निरीक्षण किया गया। बैठक में कमेटी के सचिव केदार साह, कोषाध्यक्ष देवनंदन प्रसाद, केदार अग्रवाल, रामानंद गोस्वामी, उदय कुमार शिकारी, रमेश प्रसाद, सहदेव साव, सुरेश शौण्डिक, बसंत महतो, संतोष साव, रौशन कुमार, श्रवण साहू, राजेश कुमार व विष्णुपत महतो सहित अन्य मौजूद रहे।
स्थल का निरीक्षण करते समिति के लोग।