पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनुरक्षक पद पर बहाली के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचायत वार्ड सचिव संघ की एक बैठक शहर के गांधी मैदान में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत वार्ड सचिव संघ के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। इसके साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक वार्ड सचिवों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस कुमार रवि ने किया। बैठक के बाद स्थाई मानदेय व अनुरक्षक पद पर वार्ड सचिवों की बहाली को लेकर डीएम सौरभ जोरवाल को संघ के सदस्यों ने एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ के सदस्यों ने डीएम को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री का महत्वकांक्षी नल-जल योजना को वार्ड सचिव धरातल पर पूरी ईमानदारी के साथ उतारने का काम कर रहे हैं। लेकिन वार्ड सचिवों को कुछ नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण वार्ड सचिवों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में वार्ड सचिव काम नहीं कर सकते हैं। इसलिए वार्ड सचिवों को स्थाई मानदेय दिया जाए। इसके साथ-साथ अनुरक्षक पद पर वार्ड सचिवों को ही बहाल किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महिला संगठन प्रभारी दीक्षा कुमारी, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, नीतू देवी, रिंकी देवी, सुजिया खातून, हसीना खातुन, पूजा देवी, पूनम कुमारी सिंह, रविशंकर कुमार, सहित अन्य मौजूद रहे।

होली को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

सिटी रिपोर्टर| दाउदनगर

होली पर्व को लेकर दाउदनगर में थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर पुराना शहर, गुलाम सेठ चौक, दाउदनगर बारुण रोड होते हुए भखरूआं मोड़ पहुंचा। इसके बाद चौरी गांव में भी फ्लैग मार्च किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि होली पर्व को लेकर सभी चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा सघन गश्ती की जा रही है। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है । उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ त्यौहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें । पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार भगतके अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

सचिव संघ ने कहा - पंचायतों में योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए नियुक्ति जरूरी
खबरें और भी हैं...