- Hindi News
- National
- Rafigunj News Murder Of A Married Woman By Strangulation Burnt Dead 6 Named
गला दबाकर विवाहिता की हत्या, शव जलाया, 6 नामजद
एक विवाहिता की गला दबाकर ससुरालवालों ने हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने को लेकर उसका शव जला दिया। मामला रफीगंज थाना क्षेत्र के औरवां गांव से जुड़ा है। मृतका 34 वर्षीय मैना देवी उसी गांव निवासी गुरूदत प्रसाद की प|ी थी। घटना के बाद मृतका के भाई गया जिला के रौशनगंज थाना क्षेत्र के चौगाई मकदा निवासी सुरेन्द्र प्रसाद ने रफीगंज थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसमें पति गुरूदत प्रसाद, कामेश्वर महतो, सूर्यमणी देवी, जाखिम गांव निवासी रमंती देवी, जितेन्द्र प्रसाद, विशनपुर निवासी मनोज प्रसाद व दो अज्ञात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इस मामले में रफीगंज थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नियत से शव जला देने का मामला आया है। रफीगंज थाना में दर्ज एफआईआर में मृतका के भाई ने कहा है कि 15 साल पहले उसकी बहन की शादी रफीगंज थाना क्षेत्र के औरवां निवासी गरूदत प्रसाद से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सबकुछ ठीक-ठाक चला। लेकिन दो साल पूर्व से उसकी बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे।