नौहट्टा प्रखण्ड जदयू की कार्यकारिणी गठित
नौहट्टा | प्रखंड जदयू कार्यकारिणी का गठन प्रखंड अध्यक्ष दीपक चौबे द्वारा किया गया। नए कार्यकारणी में रामाधार सिंह, शकुंतला देवी, मनोज वर्मा, दिलीप सिंह, दिलीप तिवारी व योगेश राम को उपाध्यक्ष, शिवकुमार कुशवाहा, सुमित्रा देवी, संतोष चौधरी, विष्णुदेव प्रसाद, अमरेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार राम व अमरावती देवी को महासचिव, रामप्रवेश चंद्रवंशी, सीतादेवी, उपेंद्र रंजन, राजेश राम व अनिल ठाकुर को सचिव, महेंद्र प्रसाद गुप्ता कोषाध्यक्ष, मदन चंद्रवंशी उप कोषाध्यक्ष, मधुरेश प्रसाद सोनी व रितेश पांडेय को प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि प्रमोद कुमार चंद्रवंशी व मदन मिश्रा को सर्वसम्मति से प्रखंड प्रभारी सह प्रवक्ता मनोनीत किया गया।