ओबरा| ओबरा प्रखंड के डिहरा लख पर निरंकारी मिशन के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वहीं क्षमा याचना दिवस भी मनाया गया। स्वास्थ्य शिविर में दिल्ली से आए डॉक्टरों द्वारा लोगों को जांच कर आवश्यक दवाईयां दी गई। निरंकारी मिशन के प्रमुख विजय कुमार के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इसमें भोजपुर, आरा, रोहतास के महात्मा के द्वारा क्षमा याचना किया गया। इस मौके पर दिल्ली पटना के डॉक्टरों के द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया। इसमें होम्योपैथ एवं न्यूरो थेरेपी डाक्टरों ने सभी लोगों का जांच किया। रोगों के अनुसार दवा का भी वितरण शिविर के माध्यम से किया गया। क्षमा याचना के बाद लोगों ने सुख-शांति की कामना की। शिविर के माध्यम से संदेश दिया गया कि मानवता मानव का धर्म है। इसे अपने जीवन में उतारे। जीवन के आधार के लिए ब्रह्म ज्ञान जरूरी है। इस कार्यक्रम का आयोजन कर्ता लखन प्रजापति एवं संचालन महात्मा मुद्रिका सिंह व देव सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में आरती मिश्रा के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संजय कुमार, सुखदेव कुमार, शिवशंकर, पप्पू समेत अन्य मौजूद रहे।
शिविर में मौजूद लोग।