शहर में राजद कार्यालय का वृद्ध महिला ने किया उद्घाटन
शहर के सिन्हा कॉलेज मोड़ समीप राजद के नए जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया। नए कार्यालय का उद्घाटन जिले के सभी वरीय नेताओं की मौजूदगी में महादलित परिवार की वृद्ध महिला कबूतरी देवी के द्वारा किया गया। महादलित महिला को अंग वस्त्र व मुकुट के साथ-साथ एक लालटेन देकर सम्मानित किया गया। नेताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का जो सपना था। वंचित परिवारों को हक दिलाने का उसे पार्टी ने धरातल पर उतारने का काम किया है। नए स्थानांतरित कार्यालय बिल्कुल ही अति आधुनिक तरीके का है। अप्रैल में होने वाली नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा में भी नेता प्रतिपक्ष द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया जाएगा। प्रवक्ता डॉ रमेश यादव व जिला उपाध्यक्ष उदय उज्जवल ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल वंचितो , गरीबो व शोषितों की पार्टी है। आगामी चुनाव में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए सभी नेता व कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव कौलेश्वर प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष सुरेश मेहता, प्रदेश महासचिव अमरेंदर कुशवाहा, बादशाह यादव, मुकेश गुप्ता, ज़िप प्रतिनिधि संजय यादव, शंकर यादव, प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, मुरारी सोनी,अरुण यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह,मो.अलाहुद्दीन मौजूद रहे।