पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Goh News On March 15 The Blacksmith Society Will Meet In Goh Discussion On Preparations

15 मार्च को गोह में लोहार समाज का होगा सम्मेलन, तैयारी पर की गई चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोह प्रखंड मुख्यालय में आगामी 15 मार्च को लोहार जाति का महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। लोहार समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए जागरूकता रथ गांव-गांव घूम रहा है। गुरुवार को इस सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा के लिए बिहार लोहार अनुसूचित जन जाति जागृति मंच की बैठक की गयी। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने किया। संस्था के संरक्षक दिलीप विश्वकर्मा ने बताया कि लोहार समाज के उत्थान एवं सत्ता में भागीदारी के लिए यह सम्मेलन का आयोजन किया गया है। साथ ही बिहार में एसटी के 1 से बढ़ाकर 10 फीसदी करने पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में बिहार के अलावा अन्य राज्य से भी समाज के नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय में तोरण द्वार भी बनाए जा रहे हैं। इस बैठक में उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सूर्यदेव विश्वकर्मा, कमलदेव विश्वकर्मा, राजगीर विश्वकर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, मंजय विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा, झौरी विश्वकर्मा मौजूद रहे।

बैठक में शामिल अनुसूचित जनजाति जागृति मंच के सदस्य।
खबरें और भी हैं...