15 मार्च को होगा पासवान एकता मंच का सम्मेलन
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध टाउन हॉल में आगामी 15 मार्च को पासवान एकता मंच की ओर से सम्मेलन आयोजित किया गया है। पासवान एकता मंच के सुरेश पासवान ने बताया कि निर्धारित किए गए तिथि पर प्रखंड स्तरीय सम्मेलन की तैयारी जोर शोर पर की जा रही है। प्रखंड के विभिन्न गांव से पासवान समाज के लोग सम्मेलन में भाग लेकर सफल बनाएंगें। सम्मेलन के माध्यम से समाज मे आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद रूप में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सम्मेलन के माध्यम से बताया जाएगा कि आज हमारा देश विकट आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक रूप से कई उलझन के दौर से गुजर रहा है। इन सभी बातों को उजागर किया जाएगा। कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर विशेष चर्चा होगी। आज के बदलते परिवेश में पासवान समाज 95% गरीबी रेखा से गुजर रहे हैं।