झरहा में होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
गोह | गोह प्रखंड के झरहा गांव में रविवार को थानाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार व अंचलाधिकारी अवधेश कुमार नेपाली की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनप्रतिनिधि समाजसेवी बुद्धिजीवी व आमजनों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए में सीओ ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व को लेकर शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। होली के मौके पर खासकर लोगों के अफवाह से बचने का प्रयास करें। शराब पीकर किसी तरह की कोई घटना अगर कोई करता है तो प्रशासन को इसकी सूचना अवश्य दें। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि होली के पूर्व या बाद में शराब पीने वाले या शराब बेचने वाले की सूचना मिलती है तो इसकी सूचना हमें अवश्य दें। इस मौके पर मुखिया साकेत बिहारी, वशिष्ठ ठाकुर, राज रंजन, मोहम्मद मिराज अली ,मोहम्मद हाफिज, रामप्रवेश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे ।