पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dev News People Of Chitransh Community Come To The Song Of Holi Greeted By Applying Gulal

होली के गीत पर झूमे चित्रांश समाज के लोग, गुलाल लगाकर दी बधाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.रागिनी सिन्हा के स्टेशन रोड स्थित आनंद भवन में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम ही जब आनंद भवन में हो तो लाजिमी था आनंद ही आनंद का होना। यहाँ महफ़िल जमी थी। गायक कलाकार राजू सिन्हा, प्रीति सिन्हा, वीरेंद्र कुमार और पिंटू दिलवाले सुर विखेर रहे थे तभी मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.उदय कुमार सिन्हा पहुंचे और फिर धमाल मचा दिया। सभी को अबीर-गुलाल से सराबोर कर दिया। विधायक सत्यनारायण सिंह भी रंगे। डॉ.उदय ने कहा कि एक सपना ही कि शहर के लोग टोलियों में निकलें, सादगी व स्वच्छता से होली खेलें और एक स्थान पर सामूहिक रूप से इकट्ठा हों। इसके लिए एक स्थान चाहिए। उन्होंने विधायक से स्थान के लिए कहा तो वे बोले-आज नहीं तो कल, चित्रगुप्त मैदान ही इसके लिए बेहतर उपलब्ध होगा। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। होली की शुभकामनाएं दी।

ये गणमान्य रहे उपस्थित

ट्रस्ट की संस्थापक डा. रागिनी सिन्हा, अध्यक्ष डा.उदय कुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन, ट्रस्टी सह प्रवक्ता कृष्ण किसलय, उपाध्यक्ष दयानिधि श्रीवास्तव, प्रो. रणधीर सिन्हा, महासचिव बरमेश्वर नाथ, संयुक्त सचिव आलोक श्रीवास्तव, संगठन सचिव ओमप्रकाश कमल, श्रवणकुमार अटल, सुनील सिन्हा, जयंत वर्मा, निशांत राज, नवीन कुमार सिन्हा, अमित कुमार वर्मा, कृष्णवल्लभ सहाय, मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, शत्रुधन प्रसाद, राजू श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिन्हा, अवधेश कुमार सिंह, रंजना सिन्हा, अनुभा सिन्हा, र|ा सिन्हा, विभा सिन्हा, डा. पूनम, राजकुमारी देवी, पिंकी सिन्हा, मीनाक्षी श्रीवास्तव, कुमारी अंजली, मनोरमा देवी, मधु सिन्हा, लक्ष्मी श्रीवास्तव, पिंकी श्रीवास्तव, शालिनी सिन्हा, संगीता सिन्हा, गुड़िया श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

रंग बरसे भीगे चुनर वाली.. व खई के पान बनारस वाला.. भी सुना गया

इसके अलावा-प्यार हमारा अमर रहेगा, याद करेगा जहां। तू मुमताज है मेरे ख्वाबों की तू मेरा शाह ए जहां। रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे।, खई के पान बनारस वाला, तुम अगर साथ देने का वादा करो मैं यूं ही मस्त नगमे लुटाता रहूं। और कौन दिशा में ले के चला रहा बटोहिया जैसे गीतों से सभी उपस्थित लोग झूमते नाचते गाते रहे। मस्ती और ठिठोली का आनंद ले लोग आनंद भवन से विदा हो गये।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।

होली के गीत और जोगीरा सा रा, रा, रा.. पर झूमते रहे लोग

{ गायकों ने गजब का शमां बांधा। नदिया के पार फिल्म के इस गाने ने सबको रोमांचित कर दिया-

जोगी जी धीरे धीरे, जोगी जी वाह जोगीजी

नदी के तीरे तीरे, जोगी जी वाह जोगी जी

जोगी जी कोई ढूंढ़े मूँगा कोई ढूंढ़े मोतिया

हम ढूंढ़े अपनी जोगनिया को,

जोगी जी ढूंढ के ला दो, जोगीजी वाह जोगीजी

चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट द्वारा किया गया आयोजन
खबरें और भी हैं...