पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दाउदनगर में होली गीतों पर झूमते नजर आए लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दाउदनगर में होली का त्योहार आस्था व परंपरापूर्वक धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार की रात होलिका दहन के बाद होली का खुमार नजर आने लगा था। लोगों ने होलिका दहन के लिए चिन्हित स्थलों पर पारंपारिक गीत गाते हुए पहुंचकर पूजा -अर्चना करते हुये होलिका दहन किया। मंगलवार को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सुबह से ही बच्चों में युवाओं की टोली ने होली खेलना शुरू कर दिया। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। होली के पारंपरिक गीतों पर भी लोग झूमते रहे। सड़क पर आवागमन करने वाले राहगीरों को भी लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। पुलिस द्वारा सघन गश्ती भी की जा रही थी। होली के अवसर पर विभिन्न मंदिरों को भी भव्य एवं आकर्षक तरीके से सजाया गया था। शहर के श्री हनुमान मंदिर में भी भव्य व आकर्षक सजावट की गयी थी, जहां सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। यहां भजन- कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन की प्रस्तुति की गयी। होली के पारंपरिक गीत भी गाए गए।

हसपुरा में होली के दौरान युवाओं की टोली।

शहर के सब्जी मंडी समीप मटका फोड़ने का प्रयास करते युवा।
खबरें और भी हैं...