- Hindi News
- National
- Hspura News Police Arrested Two Businessmen With Country Liquor And Raw Spirit
पुलिस ने देसी शराब व कच्ची स्प्रिट के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
हसपुरा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर पुलिस ने 560 पाउच देसी शराब व कच्चा स्पिरिट के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। वहीं पैकिंग मशीन, रैपर, गैस सिलेंडर भी जब्त किया है।
गिरफ्तार धंधेबाजों में हसपुरा थाना क्षेत्र के महुली टोले सत्यनारायण बिगहा निवासी सुनील कुमार व नरसन गांव निवासी राजू कुमार शामिल है। वहीं अंधेरा का फायदा उठाकर ईटवां निवासी नीरज कुमार, चांदी निवासी बबन कुमार, बैजनाथ यादव, शंकर यादव व महुली निवासी मनीष यादव फरार हो गया। इस मामले में हसपुरा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करते सुनील व राजु को रिमांड के लिए कोर्ट भेज दिया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करते सुनील व राजु को रिमांड के लिए कोर्ट भेज दिया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस गिरफ्त में दोनों धंधेबाज।