देवी महोत्सव के पहले दिन निकली शोभायात्रा
ओबरा मेें चैत नवरात्र के बाद 5, 6 व 7 अप्रैल को आयोजित देवी महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। पांच अप्रैल को पहले दिन जहां भव्य शोभा यात्रा व झांकी निकाली जाएगी। वहीं उसके अगले दिन 6 अप्रैल व 7 अप्रैल को नामचीन कलाकारों के साथ- साथ स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव पर होने वाले खर्च को लेकर कोष संग्रह करने में भी कमेटी जुटी हुई है। कोष संग्रह सहित अन्य मुद्दे को लेकर शनिवार की रात देवी मंदिर परिसर में ही महोत्सव आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया शंभू प्रसाद व संचालन कुमार राजेश व सुबोध अग्रवाल ने किया। बैठक में ही उब पंचायत के पूर्व मुखिया अभिमन्यू शर्मा को आयोजन समिति का संयोजक बनाया गया। संयोजक ने कहा कि महोत्सव पूरी तरह से ऐतिहासिक होगा। कोष संग्रह करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
झांकी व शोभा यात्रा में स्थानीय कलाकारों की टोली भी होगी शामिल: बैठक में महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई। झांकी व शोभा यात्रा में बाहर के कलाकारों के साथ- साथ स्थानीय कलाकारों की टोली भी शामिल होगी। इसके साथ घुड़सवारों की भी टोली होगी। महोत्सव के दिन देवी मंदिर को भी आकर्षक तरीके से सजाने का भी निर्णय लिया गया। पहली बार हो रहे महोत्सव को सफल बनाने में सभी लोग जुटे हुए हैं। देवी मंदिर न्यास समिति के बैनर तले महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बनेगा डिजिटल मंच
संास्कृतिक कार्यक्रम के लिए डिजिटल मंच बनाने का भी निर्णय लिया गया। ताकि तंच की भव्यता देखते ही बने। अध्यक्ष ने कहा कि अगले बैठक में मुख्य अतिथि का नाम तय कर लिया जाएगा। इस मौके पर देवी मंदिर न्यास समिति के सचिव सुशील कुमार, उपसचिव अनिल मालाकार, कोषाध्यक्ष स्नेह रंजन, ब्रजेश द्विवेदी , प्रमोद भगत, पुष्कर अग्रवाल, संजय कुमार, संतोष कुमार सोनी, पूर्व उप प्रमुख पप्पू अग्रवाल, रवि जायसवाल, शिव नारायण सोनी, सत्येंद्र, हेमराज प्रसाद सहित अनय मौजूद रहे।
बैठक में मौजूद समिति के सदस्य