पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनपीआर के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुवार को बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने शहर में आक्रोश मार्च निकाल कर एनपीआर का विरोध जताया। एनपीआर, एनआरसी, सीएए के विरोध में निकाली गई है रैली शहर के गांधी मैदान से शुरू होकर कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंची। जहां प्रदर्शनकारियों ने डीएम सौरभ जोरवाल को ज्ञापन सौंपा। रैली की अगुवाई कर रहे अधिवक्ता विनोद यादव व मिथिलेश यादव ने कहा कि सरकार देश की जनता पर काला कानून थोप रही है। बहुजन क्रांति मोर्चा इसका जोरदार विरोध कर रही है और किसी भी कीमत पर इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा। नेताओं ने कहा कि एनपीआर के विरोध में मोर्चा द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलन के पहले चरण के दौरान 4 मार्च को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद दूसरे चरण में गुरुवार को तहसील स्तर पर प्रदर्शन किया गया है। तीसरे चरण के दौरान 18 मार्च को ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि चौथे चरण के दौरान 26 मार्च को मोर्चा द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया है।

खबरें और भी हैं...