पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश के कारण दलहन की फसल नष्ट, किसान ने की मुआवजे की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओबरा प्रखंड में रह-रह कर हो रही बारिश के कारण दलहन का फसल पूरी तरह नष्ट हो गया है। इस वजह से यहां के किसान मायूस हैं। किसान राजेश्वर पासवान, रामेश्वर सिंह, अशोक यादव, कन्हाई चौधरी, नंदलाल चौधरी, जगदीश चौधरी, कपिल देव नारायण सिंह सहित अन्य ने बताया कि इस वर्ष दलहन फसल की अच्छी पैदावारी की उम्मीद से कर्ज लेकर ज्यादा से ज्यादा खेतों में मसूर, चना, मटर आदि का फसल लगाया गया था। लेकिन असंतुलित वातावरण व प्रकृति का कहर इस तरह टूटा की सारा फसल नष्ट हो गया। उक्त किसानों के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष घर में शादी था। फसल नष्ट होने के कारण मुनाफा निकलना तो दूर घर में दाल खाना भी मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर कर्ज़ की भी चिंता सता रही है। फसल नष्ट होने के कारण अब कर्ज चुकाना भी मुश्किल हो गया है। किसानों ने कृषि विभाग के द्वारा मुआवजे के लिए गुहार लगा रहे हैं। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि किसानों के नष्ट फसलों का आकलन किया जा रहा है। उसी के आधार पर आगे विभाग को रिपोर्ट दिया जायेगा।

बारिश के बाद खेतों में दलहन फसल की स्थिति।
खबरें और भी हैं...