पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aurangabad(Bihar) News Ram Navami Will Be Celebrated With Great Pomp And Discussion

धूमधाम से मनायी जाएगी रामनवमी शोभायात्रा निकालने को लेकर चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से रामनवमी मनायी जाएगी। इसका निर्णय गुरूवार को सरस्वती सुशोभित समिति द्वारा एक बैठक में ली गई। बैठक की अध्यक्षता नवीन सिन्हा ने की। रामनवमी को लेकर शहर में शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 15 मार्च को काली क्लब मंदिर परिसर में शहर के विभिन्न पूजा समितियों की बैठक आयोजित की जाएगी और शोभायात्रा निकालने पर चर्चा होगी। समिति के सचिव सचिन सिन्हा व संयोजक अविनाश कुमार ने बताया कि शोभा यात्रा में हजारों लोग शामिल होंगे। शोभा यात्रा आकर्षक हो इसकी तैयारी की जा रही है। इस मौके पर रंजीत कुमार, सिद्धेश्वर, अमरदीप कुमार, संजीव, अजय, अमित, प्रभूनंदन, विश्वनाथ, धीरज, आसीस, प्रभात, रंजन, सागर व सुबोध मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद समिति के सदस्य।
खबरें और भी हैं...