पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

औरंगाबाद सदर | गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। घटना शहर के पिपरडीह मोड़ समीप की है। जख्मी लोगों में मदनपुर थाना क्षेत्र के खेसर गांव निवासी उदय कुमार गुप्ता व कर्मदेव यादव शामिल है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों युवकों काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज किया गया। जख्मी लोगों ने बताया कि वे लोग खेसर से औरंगाबाद आ रहे थे। इसी दौरान पिपरडीह समीप हाईवे पार क्रॉस करने में तेज रफ्तार स्कॉपियो टक्कर मार दी। जिसके कारण वे दोनों जख्मी हो गए। लगातार हो रहे सड़क हादसे से लोगों में दहशत व्याप्त है।
खबरें और भी हैं...