पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपने माता-पिता की करें सेवा, अन्यथा की जाएगी कठोर कार्रवाई : एसडीओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माता पिता भरण पोषण समिति की दाउदनगर एसडीओ कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में आठ मामलों को सुना गया और उसका निष्पादन किया गया। एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह एवं सदस्य अश्विनी तिवारी व भगवान सिंह ने सभी मामलों को सुना और उस का निष्पादन करते हुए एसडीओ द्वारा आदेश जारी किए गए। एसडीओ ने लोगों से कहा कि सभी अपने माता- पिता की सेवा करें। यदि समिति के पास इस तरह के मामले आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समिति के सदस्यों के साथ बारी- बारी से आठ मामलों को सुना। ओबरा प्रखंड के नुआंव गांव निवासी दसई सिंह के भरण पोषण के मामले पर सुनवाई करते हुए उनके सभी बेटों को भरण पोषण के लिए राशि तय करते पिता को देने के आदेश दिया गया। ललन सिंह के मामले को सुनते हुए सुनवाई के लिए अगली तारीख निर्धारित की गयी। ओबरा प्रखंड के नरौला गांव निवासी शायदा खातून को भरण-पोषण के लिए तीन हजार रुपये मिलते थे। उनके द्वारा यह राशि बढ़ाने की मांग की गयी और या राशि पांच हजार करते हए। इनके पांचों बेटों को उक्त राशि बैंक खाते में देने का निर्देश दिया गया। ओबरा निवासी धनराज राम अपने पांच पुत्रों से भरण-पोषण दिलवाने का मामला लेकर पहुंचे थे। उनके बेटों को नोटिस तामिला करने का आदेश दिया गया। दाउदनगर शहर के वार्ड 24 निवासी राधा देवी अपने पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पहुंची थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एसडीओ द्वारा दोनों पक्षों से बॉंड बनाने का आदेश जारी किया गया। समिति द्वारा निर्देश दिया गया कि सरपंच और मुखिया की उपस्थिति में इस समस्या का समाधान निकाला जाए। पुत्रों ने कर्ज भरने में सहमति जतायी। महावर निवासी सखीचंद्र चौधरी के मामले में कहा गया कि समिति कार्यालय द्वारा पहले आदेश दिये जाने के बावजूद उनके दो पुत्र अपने साथ नहीं रख रहें है।

मात-पिता भरण-पोषण समिति की बैठक में मामलों की सुनती एसडीओ
खबरें और भी हैं...