पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पांच दिवसीय योग शिविर शुरू, कहा- इसे बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में दाउदनगर प्रखंड के कंचन नगर महावीर स्थान के पास पांच दिवसीय निशुल्क योग व ध्यान शिविर की शुरुआत की गई। जिला योग प्रचारक सुरेश प्रसाद आर्य ने बताया कि इस शिविर का समापन 16 मार्च को किया जाएगा।

उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग करने से शरीर शुद्ध एवं रोग मुक्त हो जाता है। योग करने से शरीर के सारे विकार मिट जाते हैं और व्यक्ति बीमारी से मुक्त हो जाता है। ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के योगासन सिखाये जा रहे हैं और उसके महत्व को बताया जा रहा है। बताया गया कि शाम में जड़ी बूटी से उपचार ,घरेलू औषधि से उपचार एवं एक्यूप्रेशर पद्धति द्वारा उपचार करने का सही तरीका बताया जा रहा है। योग शिविर के मुख्य आयोजक राजेंद्र प्रसाद के अलावे विजय प्रसाद, कुलदीप सिंह ,सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, भुनेश्वर प्रसाद ,धनंजय कुमार, रामदेव मेहता ,पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, सुशीला देवी, बसंती देवी, सुरजा कुंवर ,प्रिया कुमारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...