- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News Stock And Local Liquor Found In Goshala And Parchun Shop For Sale
बिक्री के लिए गोशाला और परचुन दुकान में स्टॉक की देसी और अंग्रेजी शराब बरामद
नगर पुलिस ने छापेमारी कर होली के त्योहार के दौरान बिक्री के लिए अलग-अलग स्थानों पर स्टॉक किए गए भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब बरामद किया है। छापेमारी के क्रम में थाना क्षेत्र के रजवारी गांव में एक गौशाला में छुपा कर रखी गई शराब बरामद की गई है। वहीं बैजनाथ बिगहा गांव में एक-एक परचून दुकान में बिक्री के लिए शराब रखा गया था। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि होली पर्व को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान रजवारी गांव निवासी भीखर साव के गौशाला में छिपाकर रखा गया 300 एमएल के 958 बोतल देशी शराब बरामद हुआ। वहीं जब गौशाला में रखे एक नाद को हटाया गया तो उसके नीचे बने गड्ढे में 15 बोतल अंग्रेजी शराब व 35 केन बियर बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब छिपाने के लिए पलाई के गड्ढे के ऊपर पशुओं को चारा खिलाने वाला नाद ताकि किसी को शक न हो। हालांकि तस्कर पुलिस को देखते ही फरार हो गया। वहीं बैजनाथ बिगहा गांव में छापेमारी के दौरान राम पुकार यादव के गुमटीनुमा परचून दुकान में एक गैलन में छिपा कर रखा हुआ आठ लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। जबकि दुकानदार पुलिस के आने की भनक लगते ही दुकान छोड़कर फरार हो गया। दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। रजवारी गांव में शराब बरामदगी मामले में भिखार साव तथा बैजनाथ बिगहा गांव निवासी राम पुकार यादव को अभियुक्त बनाया गया है।