- Hindi News
- National
- Dev News Strike Locks Hanging In Schools Since 25 Days Education Stalled
हड़ताल: 25 दिनाें से स्कूलों में लटके ताले, पढ़ाई ठप
कोचस| अपनी मांगों से पीछे नहीं हटने वाले शिक्षकों के रूख में नर्मी नहीं देख छात्रों के अभिभावकों को बच्चों की वार्षिक परीक्षा में ख़लल पड़ने की चिंता सताने लगी है। समाजसेवी जनार्दन ओझा, जयशंकर प्रसाद, राजनारायण तिवारी, गोकुल सिंह चौहान, डॉ अमित कुमार, ददन गांधी, देववंश मिश्रा ने कहा सरकार के अड़ियल रवैये की वजह से शिक्षकों के गुटों से वार्ता विफ़ल हो रहा है। सरकार से शिक्षकों के बीच सामान्य कार्य के बदले सामान वेतन की मांग पर अडिग रहने की वजह प्रखण्ड के सभी सरकारी विद्यालय में ताला लटका हुअा है। जिसका खामियाजा छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। 25 दिन से शिक्षक बीआरसी मुख्यालय पर हर दिन प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं। छात्रों के होने वाली वार्षिक परीक्षा सिर पर आने वाला है। परीक्षा नहीं हुई तो सभी उसी वर्ग मे लटके रहेंगे। सरकार किसी तरह मैट्रिक की परीक्षा तो करा ली। लोगों ने कहा- सरकार के साथ शिक्षकों को भी इन छात्रों के भविष्य को लेकर सोचना चाहिए।