पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aurangabad(Bihar) News Striking Teachers Burn Effigies Of Cm Education Minister And Principal Secretary On The Day Of Holika Dahan

हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने होलिका दहन के दिन सीएम, शिक्षामंत्री व प्रधान सचिव के फूंके पुतले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर 23 दिनों से नियोजित शिक्षक हड़ताल पर हैं। होलिका दहन के दिन आक्रोशित शिक्षकों ने सीएम नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा व प्रधान सचिव आरके महाजन का पुतला फूंका। आक्रोशित शिक्षकों ने कहा कि हमारी मांग जायज है। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। तब तक शिक्षक एकजुटता के साथ आंदोलन पर रहेगा। विभाग व सरकार चाहे जो भी कार्रवाई करना चाहती है, वो करे। इससे शिक्षकों के आंदोलन को कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बल्कि आंदोलन और धारदार होगी।

अगली बार दिवाली मनाने लायक नहीं रहेंगे सीएम

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले कुटुंबा प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने भी होलिका दहन के दिन मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व प्रधान सचिव का पुतला दहन किया। जिसमें सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए। इस मौके पर मंजू कुमारी, कंचन कुमारी, कुसुम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, श्वेता कुमारी, नीलू कुमारी, संतोष सिंह, नितेश सिन्हा, संजय सिंह, अजय मेहता, सत्य प्रकाश, आनंद, मनोज, मंसुर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

शहर में भी पुतला दहन कर कहा-हमारी मांग जायज, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी कर जतया विरोध

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर औरंगाबाद शहर में भी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व अपर मुख्य सचिव पुतला दहन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने कहा कि आज सरकार के हठधर्मिता व तानाशाही रवैया के खिलाफ शिक्षक होली में होलिका दहन करने के बजाय पुतला फूंकने को मजबुर हैं। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। पुतला दहन को लेकर शिक्षक स्थानीय संघ भवन कार्यालय से रैली निकाली, जो बीआरसी गेट के समीप समाप्त हुई और वहीं पर पुतला दहन किया गया। इस मौके पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी अशोक पांडेय, कार्यालय सचिव सुबोध सुमन, जिला प्रवक्ता डॉ. चंद्रदीप राम, कार्यलय सचिव सुबोध सुमन, शशि रजक, अमित सुमन, उपेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार, चन्दन कुमार सिंह, पवन कुमार, जनेश्वर राम, पूना कुमारी, मनदीप कुमार, विश्वनाथ कुमार, राजेंद्र कुमार, मोहम्मद तौकीर मौजूद रहे।


कहा-चुनाव में सीएम को करारा जवाब देंगे

होलिका दहन के दिन नवीनगर प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने भी बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले सीएम, शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव का पुतला फूंका। इसका नेतृत्व प्रखंड संयोजक इंदल कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर उपेन्द्र कुमार, इकबाल खान, अरूण कुमार द्विवेदी, उपेंद्र कुमार वर्मा, धनंजय कुमार सिंह, उपेंद्र यादव, धीरेंद्र कुमार सिंह, गायत्री कुमारी, सुनीता कुमारी, सुनील सिंह मौजूद रहे।

दाउदनगर में बाल मुंडन करा किया पुतला दहन

प्रखंड इकाई दाउदनगर शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति द्वारा बीआरसी के समक्ष मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अपर सचिव का पुतला दहन किया गया। शिक्षक लव किशोर प्रसाद द्वारा बाल मुंडन करवाया गया। समिति के प्रखंड अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह ने कहा आने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी शिक्षक हराने का कार्य करेंगे। इस मौके पर गोप गुट के जिलाध्यक्ष डाॅ. मधेश्वर सिंह, दीपक कुमार, कुमार सुमन, आलोक कुमार मौजूद रहे।

देव में भी फूंका पुतला

देव प्रखंड के हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने सीएम, शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के अपर सचिव का पुतला फूंका। शिक्षकों ने इस दौरान सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत चौरसिया ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, संजय पांडेय, रामाशीष सिंह, रामस्वरूप, नीलम नंद, किशोर कुमार, प्रकाश लाल, अनु सिन्हा मौजूद रहे।

दाउदनगर बीअारसी समीप नारेबाजी करते नियाेजित शिक्षक।

कुटुम्बा में पुतला दहन से पूर्व मार्च निकालते नियोजित शिक्षक।

अपनी मांगों को लेकर 23 दिन से हड़ताल पर हैं नियोजित शिक्षक, कहा-सरकार के झांसे में नहीं अाने वाले
खबरें और भी हैं...