पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हड़ताली शिक्षकों ने विधायक सरयू राय को सौंपा मांग पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टेट-एसटेट उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष राकेश रंजन मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों ने झारखंड के विधायक सरयू राय को अपना मांग पत्र सौंपा। राकेश रंजन मिश्र ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के हर स्तर के प्रहरी तक वर्तमान शिक्षा एवं शिक्षक की दयनीय स्थिति से अवगत कराने का यह अभियान लगातार चलता रहेगा। मांग पत्र सौंपने के उपरांत शिक्षक न्याय मोर्चा के जिला सचिव संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हमारी मांगे संवैधानिक है। लेकिन बिहार सरकार अड़ियल रवैया अपनाते हुए हमारी मांगो पर विचार नहीं कर रही है। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव वाहिद अनवर ने कहा कि हमलोग 17 फरवरी से हड़ताल पर बैठे हुए हैं परन्तु सरकार वार्ता के लिए कोई पहल नहीं कर रही है। लोकतांत्रिक देश में लोकतांत्रिक तरीके से हड़ताल पर बैठे शिक्षकों पर सरकार द्वारा दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है। सरयू राय ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि आपकी मांगों को मैं नीतीश कुमार के समक्ष रखूंगा।

महाकाली महालक्ष्मी महायज्ञ महोत्सव स्थगित

सासाराम| विश्व में कोराेना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्थानीय फजलगंज स्थित गीताघाट आश्रम में 20 से 22 मार्च तक आयोजित होने वाले महाकाली महालक्ष्मी महायज्ञ महोत्सव सह सत्संग साधना शिविर को स्थगित कर दिया गया है। संस्थान से जुड़े लोगों ने बताया कि सर्वजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को ध्यान योग इकाई सासाराम ने पूज्य श्री गुरुदेव से मंत्रणा कर स्थगित कर दिया है। मार्च महीने में आयोजित यह शिविर सर्व सम्मति से अब दिसंबर महीने में संपन्न होगा।

खबरें और भी हैं...