पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dev News Sub Divisional Practices Of Advocates Election Court Committee On 14th

अधिवक्ताओं के अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय कमेटी का चुनाव 14 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता संघ भवन में गुरुवार को बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के उपरांत समिति के जिलाध्यक्ष सह अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के चुनाव पर्यवेक्षक आशुतोष सिंह ने बैठक में लिए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 मार्च को बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के डेहरी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय की कमेटी का चुनाव कराते हुए कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक से पहले संगठन बनाने को लेकर कंप्पेनिंग की गयी। बताया कि यह समिति बार एसोसिएशन से बिल्कुल अलग है। युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं और उनके सवालों को लेकर संघर्ष करने में कामयाब साबित होगी। बैठक में जिला व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता व समिति के सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अधिवक्ता विनोद पाठक, विजेंद्र कुमार पाल, रामनाथ पासवान, प्रदीप कुमार सिंह, रामदेव सिंह, सुधीर कुमार सिंह, मोतीलाल पासवान, मेघनाथ सिंह, सत्यनारायण सिंह, राजकुमार सिंह, विनोद प्रसाद पाल, कमलेश कुमार शर्मा, मीना देवी, कृष्णा सिंह, सुजीत सिंह, दिनेश्वर पासवान, मुकेश पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे।

बैठक में उपस्थित अधिवक्ता कल्याण समिति के सदस्य।
खबरें और भी हैं...