पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aurangabad(Bihar) News Suspected Of Corona Virus Recruited In Isolation Ward

कोरोना वायरस के संदिग्ध को आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गया | अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार को एक और संदिग्ध को भर्ती किया गया। औरंगाबाद जिले के बेरका, कुटुंबा निवासी 38 साल का संजय पासवान को गया रेफर करने के बाद इसे भर्ती किया गया। संजय पासवान 10 मार्च को ओमान से लौटा है जाे वहां 7-8 महीने पूर्व गया था। 5 मार्च से ही उसे सर्दी-खांसी-बुखार की शिकायत है। संदिग्ध का नमूना लेकर उसे जांच के लिए आरएमआरआई पटना भेज दिया गया है। वर्तमान में आइसोलेशन वार्ड में दो संदिग्ध भर्ती है जिसमें से एक जापानी यात्री है। यहां बता दें कि अभी तक एएनएमएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में कुल 8 संदिग्ध भर्ती किए गए हैं जिनमें 6 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है। अभी भी दो संदिग्ध का रिपोर्ट आना बाकी है।
खबरें और भी हैं...