झुमटा के दौरान डीजे पर बैठा किशोर गिरा, मौत
औरंगाबाद शहर | गुरुवार की शाम होली के झुमटा के दौरान डीजे के ऊपर बैठे एक किशोर का मौत गिर जाने के कारण हो गई। घटना देव थाना क्षेत्र के बदल बिगहा गांव का है। मृतक 12 वर्षीय आयुष कुमार उसी गांव के अनुज यादव का पुत्र था। ग्रामीणों द्वारा निकाले गए होली की झुमटा के दौरान उक्त किशोर डीजे के ऊपर बैठा था। जहां गानों की धुन पर झूम रहा था। इस दौरान अचानक व नीचे गिर कर बेहोश हो गया। ग्रामीण व परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा। झाग निकलता देख परिजन उसे जीवित बता कर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि जिंदा होने के बावजूद भी किशोर को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।