पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया धन्यवाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबा | बिजली के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पत्र लिख कर कुटुंबा विधायक राजेश कुमार को धन्यवाद दिया है। अपने पत्र में उर्जा मंत्री ने उल्लेख किया है कि विगत वर्षों में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में उत्साहवर्धक प्रगति हुई है। इस सफलता में आपकी भूमिका सराहनीय रही है। इसके अलावा पत्र में बिजली विभाग द्वारा जारी विभिन्न सुविधाओं का जिक्र किया गया है। जिसमें सुविधा मोबाइल एप, मिस्ड कॉल अलर्ट, सुविधा केंद्र, ऑनलाइन शिकायत निवारण आदि कार्यों का उल्लेख किया गया है। विधायक ने बताया कि उनके प्रयास से प्रखंड के बैरांव व जमुआ में पावर सब स्टेशन का निर्माण कराया गया है। जिसका लाभ प्रखंड वासियों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि सुविधा मोबाइल ऐप के माध्यम से उपभोक्ता नया कनेक्शन व लोड बढ़ाने तथा घटाने के साथ आसानी से बिजली कनेक्शन कटवा सकते हैं। वहीं 7666008833 नंबर पर मिस्ड कॉल कर तत्काल बिजली की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
खबरें और भी हैं...