पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनगणना का पहला चरण एक मई से होगा शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक मई से जनगणना 2021 का सर्वे प्रारंभ हो रहा है। इस जनगणना में पहली बार ये भी पूछा जाएगा कि आपके मकान के फर्श, दीवार और छत में कौन सी सामग्री का उपयोग किया गया है। 1 मई से 14 जून तक चलने वाले पहले चरण के तहत मकान गणना हाेगी। गणना के सवालों में घर, परिवार, टॉयलेट, संचार माध्यमों और घर में वाहनों के बारे में भी पूछा जाएगा।

दो चरण में होने वाली गणना ऑनलाइन व ऑफलाइन होगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्दी ही गणना कर्मचारियों की ड्यूटी तय की जाएगी। जनगणना की प्रक्रिया में हर परिवार से मिलकर आंकड़े जुटाए जाएंगे। गणना कर्मचारी प्रत्येक घर व उसमें रहने वाले लोगों की सूची तैयार करने पहुंचेंगे। गणना के दौरान आंकड़े ब्लॉक स्तर पर भी जुटाए जाएंगे। जिससे लाेकसभा व विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन में भी उपयोग हो सके। परिवार के सदस्यों को कुल 31 सवालों के जवाब देना होंगे। डेटा संकलन के लिए मोबाइल एप और निगरानी के लिए केंद्रीय पोर्टल का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे गणना का काम बेहतर तरीके से जल्दी निपटाया जा सकेगा। एप का बटन दबाते ही डेटा भेजा जा सकता है।

पूछे जाएंगे परिवार से जुड़े 11 सवाल

परिवार के मुखिया का नाम, घर में कितने लोग हैं, क्या मुखिया अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य समुदाय से है, स्त्री-पुरुष की संख्या, तृतीय लिंग की संख्या, दंपती कितने हैं, कमराें की संख्या, पेयजल का मुख्य स्त्राेत, प्रकाश का स्त्रोत, शौचालय की सुलभता, पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता जैसे सवाल होंगे।


वाहन व मोबाइल से तीन तो संचार माध्यम से जुड़े होंगे पांच सवाल

घर में वाहन के नाम पर साइकल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड में क्या है। कोई कार, जीप, वैन है या नहीं। मोबाइल नंबर जनगणना संबंधित संपर्क करने के लिए पूछे जाएंगे। संचार माध्यम से जुड़े पांच सवाल जनगणना के दौरान पूछे जाएंगे। जिनमें घर में कोई रेडियो, ट्रांजिस्टर है या नहीं। क्या कोई टेलीविजन है। क्या इंटरनेट सुविधा है। लैपटॉप चलाते हैं या कम्प्यूटर।

मकान से से लेकर टॉयलेट व रसोई के बारे में भी ली जाएगी जानकारी

अधिकारियों के अनुसार जनगणना के दौरान मकान से लेकर टॉयलेट व रसोई के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। इनमें मकान में शौचालय है या नहीं, गंदे पानी की निकासी किससे जुड़ी है ,स्नान घर है या नहीं,खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन में रसोई घर और एलपीजी, पीएनजी गैस कनेक्शन है या नहीं, भवन संख्या, मकान नंबर, मकान की स्थिति, मकान के फर्श, दीवार और छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री की ली जाएगी जारनकारी।

खबरें और भी हैं...