- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News The Former Minister Urged The Government To Provide Immediate Help To The Farmers
पूर्वमंत्री ने सरकार से किसानों को तत्काल मदद की लगाई गुहार
औरंगाबाद सदर | पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व कृषि मंत्री प्रेम कुमार से अपील किया है कि बेमौसम भारी वर्षा व तूफान से खेतों में खड़ी दलहन, तिलहन रबी फसलों एवं सब्जी तथा पान की खेती की भारी क्षति हुई है। खेत से लेकर खलिहान तक जो भी फसल थे, सब नष्ट हो चुके हैं। किसान त्राहिमाम कर रहे हैं। अतः सरकार से आग्रह है कि वे किसानों पर आई इस विपत्ति में खड़ा हो। कृषि विभाग ने विभिन्न फसलों के उत्पादन के जो लक्ष्य निर्धारित किया है। उसे आधार बनाकर एवं केंद्र सरकार ने जो अधिकतम समर्थन मूल्य निर्धारित किए हैं, उस आधार पर किसानों को उनके खातों में तत्काल मुआवजा देने की घोषणा की जाए। ताकि किसानों को थोड़ी मदद हो सके।