- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News The Head Husband Beat The Housing Assistant39s Brother
मुखिया पति ने आवास सहायक के भाई की कर दी पिटाई
आवास योजना में अवैध उगाही को लेकर रिसियप मुखिया पति पुट्टू यादव द्वारा आवास सहायक के भाई को बेरहमी से पिटाई की गई। मुखिया पति के साथ उसका समर्थक भी पीटते हुए नजर आए। मारपीट की पूरी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला रिसियप थाना समीप पोखरा पर नामक टोले का है। हालांकि आवास सहायक के भाई को पिटाई करने वाला मुखिया समर्थक सरोज यादव का भी पैसा उगाही करते का वीडियो करीब दो माह पहले वायरल हुआ था। इन दोनों मामलों में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन ने कहा कि इस मामले की किसी भी तरह की शिकायत नहीं की गई है। पुलिस ने भी घटना से इनकार किया है। जिस युवक की पिटाई की गई है। उसका नाम शशि रंजन बताया जा रहा है, जो रिसियप पंचायत के आवास सहायक प्रियंका कुमारी का भाई है।
पुराने वीडियो में पैसा लेते नजर आ रहे सरोज यादव
कुछ माह पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें मुखिया समर्थक कहे जाने वाले रिसियप निवासी सरोज यादव एक व्यक्ति से पैसा लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक यह पूछता हुआ नजर आ रहा है कि ये पैसा आप क्यों ले रहे हैं? जिसके जवाब सरोज ने बताया कि वह मनरेगा के खाता में पैसा मंगवाया है। जिसका पैसा उसने लिया है। इसके बाद वीडियो बनाने वाले युवक ने कहा कि आप आवास योजना में भी पैसा लिए हैं न। जिसके जवाब में सरोज यादव ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं। इस संबंध में सरोज यादव ने कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत बदनाम कर रहे हैं। लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है।
अगर ऐसा है तो मामले की कराएंगे जांच
डीडीसी अंशुल कुमार ने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा है तो पूरे मामले की जांच कराएंगे। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बोला-पैसा लेने आया था,युवक बोला-नहीं सर
मुखिया पति बोले - जनता से पैसा ले रहा था, इसीलिए पीटा
मारपीट के वीडियो सामने आते ही दैनिक भास्कर ने मुखिया पति पुट्टू यादव से उनका पक्ष जाना। मुखिया पति ने बताया कि पंचायत में जनता से आवास योजना में अवैध उगाही की शिकायत मिली थी। जब मामला सत्य पाया तो उसके पीछे लग गया। जब वह पैसा लेने आया तो वहां मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया और फिर पीटा। इधर आवास सहायक प्रियंका कुमारी ने बतायी कि मुखिया पति जबरन 50 हजार रिश्वत मांग रहे थे। जब मैने इसका विरोध किया तो वे एक साजिश के तहत मेरे भाई को मारपीट कर बदनाम करने की साजिश रची।
वीडियाे में आवास सहायक की भाई की पिटाई, माफी मांगेते दिखा युवक
रिसियप पंचायत के आवास सहायक प्रियंका कुमारी के भाई शशि रंजन शनिवार की दोपहर रिसियप टोले पोखरा पर पहुंचा। जहां एक लाभुक के घर आवाज लगायी। लाभुक से बात होने लगी। पीछे से मुखिया पति व उनका समर्थक सरोज यादव कुछ अन्य लोग भी पहुंचे। एक युवक पीछे से पूरी वाक्या का वीडियो मोबाइल में कैद कर रहा था। सरोज यादव मौके पर पहुंचते ही लाभुक के घर में घुस गए। यह देखकर आवास सहायक का भाई सहम गया। वह चेहरे में हेलमेट लगा रखा था। इसी बीच गाली का प्रयोग करते हुए सरोज यादव उसकी पिटाई करने लगा। इस दौरान उसके पैरो पर लाठियों से पीटा गया। पीट रहा युवक बोला माफ कर दीजिए मुखिया जी। इतने में मुखिया पति ने आवास सहायक के भाई के कॉलर पकड़कर पूछा, पैसा लेने आया था। उक्त युवक बाेला नहीं सर, किसी से पूछ लीजिए। पीछे से एक आवाज आया, पैसा लिया था जमीन पर फेंक दिया है। वीडियो में वह कैद है।
प्रशासनिक अिधकारी ने कहा - वायरल वीडियो की जानकारी नहीं, शिकायत मिलने पर जांच के बाद होगी कार्रवाई
मुखिया पति के साथ युवक की पिटाई करने वाला समर्थक सरोज यादव का भी पैसा लेते का वीडियो हुआ था वायरल
रिसियप मुखिया के पति द्वारा आवास सहायक के भाई के पिटाई का वीडियो हुआ वायरल