पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना के संदेह में पीड़ित को पटना किया गया रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हसपुरा प्रखंड के डिंडीर गांव निवासी भार्गव कुमार को सीने व गले में दर्द, सांस लेने की शिकायत पर पटना हेल्प लाइन के निर्देश पर रेफरल अस्पताल हसपुरा के चिकित्सकों की टीम ने उसके गांव पहुंचकर जांच किया। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार डिंडीर गांव के बृजनंदन प्रसाद का 23 वर्षीय बेटा भार्गव दिल्ली के नोएडा में काम करता है। जहां उसका बुखार का इलाज चल रहा था। जब वह अपने गांव आया तो सीने व गले में दर्द व सांस लेने में तकलीफ और बढ़ गया। जिसकी सूचना उसने मेडिकल हेल्प लाइन पटना को दिया। पटना से सूचना के बाद औरंगाबाद सीएस ने हसपुरा रेफरल अस्पताल को सूचना दिया। डॉ.हृषिकेश पटेल के नेतृत्व में जांच दल ने गांव में पहंुचकर युवक का जांच किया। हालांकि पहले से उसका टाइफाइड बुखार का इलाज भी चल रहा था। लेकिन नोएडा जैसे जगह से आने व कोरोना वायरस के कारण उसे जांच के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इस संबंध में डॉ. पटेल ने कोरोना से प्रभावित होने की पुष्टि नहीं किया। लेकिन विभागीय निर्देश के कारण सावधानी बरतते हुए जांच के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...