पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व मंत्री मोती लाल कानन को दी गई श्रद्धांजलि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मदनपुर | बुधवार को एक शोक सभा आयोजित कर पूर्व मंत्री मोती लाल कानन को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा मदनपुर के अंजनवां में आयोजित किया गया। शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री व वरीय नेता लालदेव यादव ने कहा है कि स्वर्गीय मोती लाल कानन 90 वर्ष के थे। उनके निधन से आपूर्णीय क्षति राज्य को हुई है। वे हाजीपुर मीनापुर विधान सभा क्षेत्र से 1967 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद तीन बार चुनाव जीते और राज्य सरकार में दो बार प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। वे समाज के गरीब मजदूर और किसान के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे। शोक जताने वालों में चंद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया बीरेन्द्र यादव, अधिवक्ता जय यादव, यशोदानंद सहित अन्य शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...