पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार को एक ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण तीन परीक्षार्थी जख्मी हो गए। घटना बारूण थाना क्षेत्र के टेंगरा समीप एनएच दो की है। जख्मी परीक्षार्थियों में माली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार, देव निवासी मार्श कुमार, देव थाना क्षेत्र के बनुआ निवासी फिरोज कुमार शामिल है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी जख्मियाें को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। जख्मी परीक्षार्थियों के परिजनों ने बताया कि तीनाें सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने सासाराम जा रहे थे। जैसे ही टेंगरा समीप पहुंचे कि एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण तीनों बाइक लेकर सड़क पर गिर गए। जिसमें सभी जख्मी हो गए। बाइक में ट्रक की टक्कर देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और सभी जख्मियों को उठाकर दूसरे वाहन की मदद सदर अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...