पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आपसी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, पांच जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओबरा | ओबरा थाना क्षेत्र के मस्तलीचक गांव में मंगलवार की रात आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग जख्मी हुए। सभी जख्मी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। मारपीट की घटना में दिलीप यादव, सुनीता देवी, शिवम यादव, गुड़िया देवी व विजय यादव घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहीं विजय यादव को गंभीर रूप से घायल होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा वैसे ही कार्रवाई किया जाएगा। आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है।
खबरें और भी हैं...