पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैंजू बाजा नहीं बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 15 लोग जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार की देर शाम झुमटा कार्यक्रम में बैंजु बाजा नहीं बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गई। जिसके कारण दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के 15 लोग जख्मी हो गए। मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के भेलीबांध व अंजनवां गांव से जुड़ा है। सभी घायलों का इलाज मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। घायलों में मदनपुर थाना क्षेत्र के भेलीबांध निवासी मुनारिक भुईयां, उमेश भुईयां, दिवान भुईयां, धर्मेन्द्र भुईयां, अर्जुन भुईयां, मंदीप भुईयां, अर्जुन भुईयां की बेटी पिंकी कुमारी, प्रभु भुईयां,फगुनी भुईयां, कपील भुईयां, धनंजय भुईयां, लहरी भुईयां, रामस्वरुप भुईयां व अंजनवा निवासी उमेश साव व जमींदार यादव शामिल हैं। अंजनवां निवासी जमींदार यादव, उमेश यादव व भेलीबांध निवासी मुनारिक भुईयां की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां तीनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उमेश साव व जमींदार यादव होली के झुमटा कार्यक्रम में बैंजु बाजा बजाने के लिए भेलीबांध के मंदीप भुईयां बैंजू ठीक किया था। लेकिन मंदीप बैंजू बजाने अंजनवां गांव नहीं गया। जिसके कारण दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई।

खबरें और भी हैं...