पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hspura News Vaishya Swabhimaan Chetna Maharali On 9 August Appeals To People To Participate

9 अगस्त को वैश्य स्वाभिमान चेतना महारैली, लोगों से भाग लेने की अपील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हसपुरा बाजार के चौराही रोड स्थित राम जानकी धर्मशाला में 9 अगस्त को प्रस्तावित वैश्य स्वाभिमान चेतना महारैली की तैयारी बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वैश्य महारैली के शाहाबाद व मगध के संयोजक राज कुमार गुप्ता व वैश्य महासभा के राज कुमार शामिल हुए।

समारोह की अध्यक्षता डाॅ.ब्रम्हदेव प्रसाद ने किया। वैश्य चेतना महारैली के संयोजक राजू गुप्ता ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारा व सौहार्द लेकर आता है। सभी तरह की पुरानी शिकवा-शिकायत भूल कर सभी वैश्य अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट हो जाए।

उन्हांेने कहा कि शाहाबाद व मगध क्षेत्र में हमारी ताकत बहुत बड़ी है। फिर राजनीति में हमें भागीदारी नहीं मिलता है। राजनीतिक पार्टियां माल महाराज के मिर्जा खेले होली वाला हाल बना रखा है। 9 अगस्त की महारैली हम अपनी ताकत का एहसास करा देंगे।

महासभा के प्रदेश संयोजक राजकुमार ने कहा हमें गर्व महसूस हो रहा कि आज सारा वैश्य परिवार एकजुट है। 56 उपजातियों का हमारा विशाल परिवार अपने हक के लिए 9 अगस्त को डेहरी में एकजुट होगा। बैठक में महारैली तैयारी की प्रखंड समिति बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर वैश्य चेतना मंच के जिला संयोजक विजय अकेला, पूर्व उपप्रमुख अनिल आर्य,रामचन्द्र प्रसाद, हरी भगवान प्रेम, अशोक ज्वाला, नरेन्द्र कुमार, बैजू प्रसाद, गया प्रसाद, अभय कुमार पिन्टू, बालगोविंद विश्वकर्मा, राकेश कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, सहित अन्य मौजूद रहे।

बैठक के बाद एकजुटता दिखाते वैश्य प्रतिनिधि।
खबरें और भी हैं...