पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aurangabad(Bihar) News Vehicle Crashes After Opening The Wheel Three Injured

पहिया खुल जाने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

औरंगाबाद शहर| मंगलवार को औरंगाबाद से छतरपुर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन का पहिया अचानक खुल गया। जिसके कारण पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना एनएच 139 के संडा समीप की है। जख्मी लोगों में पिकअप सवार मदनपुर थाना क्षेत्र के उचौली गांव निवासी सत्येंद्र राय, झारखंड के पलामू जिले के पिपराहा गांव निवासी अजय कुमार सिंह व सुनील पासवान शामिल हैं। उक्त तीनों लोग पिकअप में सवार होकर औरंगाबाद से छतरपुर जा रहे थे।
खबरें और भी हैं...