वार्ड पार्षद ने समस्या के समाधान कराने की मांग की
दाउदनगर | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 20 के पार्षद रीना उर्फ रीमा देवी ने इओ को पत्र लिखकर सुरती पुल जगन मोड़ के पास सड़क पर नाला का पानी बहने संबंधित समस्या का समाधान कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि नाली का गंदा पानी रोड पर आ जाने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आम जनों में काफी आक्रोश है। आवेदन की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजी गयी है। जिसमें इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराने का अनुरोध किया गया है।