पूर्व के विवाद को लेकर महिला की पिटाई
कोचस | मैनपुरा गांव में पूर्व की रंजिश को लेकर महिला की पिटाई कर दिया गया है। पीटते देख गांव के लोगों के पहल के बाद उसे घायल हालत में इलाज के लिए लाया गया। घायल महिला मीना देवी उम्र 45 साल, पति शिवनारायन पासवान की प|ी बताई गई है। उसने बताया कि पूर्व की रंजिश को लेकर पड़ोसी महिलाओं द्वारा गली गलौज किया जा रहा था। जिसका उसने विरोध किया। तभी उसके पड़ोसी अजित पासवान, महावीर पासवान ने पकड़ उसकी पिटाई कर दिया।