पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाईटेंशन तार के चपेट में आने से महिला की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोधगया | घर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना चेरकी थाना के करमाढ़ाब गांव का है। जानकारी के अनुसार छेदी शर्मा की 72 वर्षीय प|ी सोनामती देवी अपने घर की छत पर कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। हाई वोल्टेज के बिजली करंट से उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर के लोगों में कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं सूचना के बाद चेरकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में चेरकी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि घर की छत पर काम करने के दौरान महिला बिजली करंट के चपेट में आई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
खबरें और भी हैं...