- Hindi News
- National
- Aurangabad(Bihar) News Woman Fell From The Roof While Playing Holi Injured
होली खेलने के दौरान छत से गिरी महिला, जख्मी
औरंगाबाद शहर | मंगलवार को होली खेलने के दौरान एक महिला छत से गिरकर जख्मी हो गई। उसे सिर व कमर में गंभीर चोटें आई है। घटना शहर के दानी बिगहा की है़। जख्मी महिला कविता देवी उसी मोहल्ले के पीडीएस दुकानदार शंभू राम की प|ी है़। वह अपने घर में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ होली खेल रही थी। इसी क्रम में किसी तरह छत से गिर गई। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।