िबजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत
शनिवार की रात गांव के बधार में झूल रहे तार में एक युवक सट गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के कंकेर गांव के बधार की है। मृतक 32 वर्षीय भोला यादव उसी गांव निवासी चंदेश्वरी यादव का बेटा था। घटना के बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार की रात मृतक युवक बधार स्थित अपना खेत देखने गया था। जहां आंधी के कारण तार नीचे लटक गया था। लेकिन अंधेरा होने के कारण उक्त युवक को तार नहीं दिखा। जिसके कारण वह तार में सट गया। जिससे झुलसकर उसकी मौत हो गई। जब रविवार की सुबह लोग बधार में टहलने निकले तो देखा युवक तार में सटा हुआ है। यह देखकर लोग चौंक गए। बधार में शव होने की सूचना आसपास के लोगों को मिली। जिसके बाद घटनास्थल पर दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों को बीच कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि भोला की मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
सदर अस्पताल में शव के पास खड़े मृतक के परिजन।