पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banka News 11513 Candidates Gave The Preliminary Examination Of Constable Recruitment At 17 Centers In The District

जिले के 17 केंद्रों पर 11513 अभ्यर्थियों ने दी सिपाही भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांका जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर केन्द्रीय चयन पर्षद की सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में रविवार को संपन्न हो गयी। जिसमें विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 11 हजार 513 परीक्षार्थी उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1 हजार 735 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ज्ञात हो कि पिछले तीन दिनों से जिला प्रशासन द्वारा सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने की तैयारी कर रखी थी। जिसको लेकर 10 बजे से शुरु होने वाली परीक्षा के डेढ़ घंटे पूर्व से अधिकारियों से लेकर कर्मी परीक्षा केंद्र पर पहुंच चुके थे, जो कदाचारमुक्त परीक्षा को संचालित किये जाने की तैयारी में जुट गये।

दिन के 9 बजे से परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंचने लगे, जिन्हें दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी द्वारा पूरी तरह से जांच कर प्रवेश दिया जा रहा था। परीक्षार्थियों से गेट पर ही माेबाइल, बैग, घड़ी सहित अन्य सामान काे परिजनाें काे साैंपने की बात कही जा रही थी, ताे जिन परीक्षार्थियों के साथ अभिभावक नहीं अाये थे, उनके बैग काे सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया।

9 मार्च को उत्तर पुस्तिका भेजी जाएगी पटना

सिपाही भर्ती परीक्षा प्रारंभ हाेते ही नाेडल पदाधिकारी अमिताभ कुमार से लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियाें द्वारा भी परीक्षा केंद्राें पर पहुंचकर पूरी तरह से जांच की जा रही थी। अधिकारियाें व पदाधिकारियाें की कड़ी निगरानी की वजह से जिले के 17 परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दो पालियों में संपन्न हो गया। परीक्षा के पूर्व शनिवार शाम से ही यहां परीक्षार्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। वहीं रविवार सुबह से ही परीक्षार्थी अपने केन्द्र को खाेजकर समय से पूर्व वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में लग गये थे। शनिवार से लेकर रविवार तक यहां परीक्षार्थियों की काफी भीड़ लगी रही।

एसएस बालिका स्कूल में परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।


देर शाम तक कोषागार में जमा कराई गई उत्तरपुस्तिका

कदाचारमुक्त सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न होने के उपरांत जिले भर में बनाये गये 17 परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिका को अनुमंडल परिसर स्थित कंट्रोल रुम में जमा कराया गया। जिसके बाद यहां सारे उत्तर पुस्तिका को सील करते हुए जिला कोषागार में जमा कराया गया। जहां से सोमवार को सारे उत्तर पुस्तिका को पटना भेजा जाएगा।

नाेडल और जिला पदाधिकारियों ने केंद्र का किया मुआयना
खबरें और भी हैं...