पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banka News 19 To 38 X 16 Pair Passenger Canceled And 23 To 2 Trains Will Not Run In Kiul Jhajha Section

19 से 38 एक्स., 16 जोड़ी पैसेंजर रद्द व 23 से 2 तक किऊल-झाझा सेक्शन में नहीं चलेंगी ट्रेनें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

23 मार्च से मेनलाइन एवं किऊल-जमालपुर सेक्शन की सभी ट्रेनें किऊल के बजाए दूसरे रूट से अपनी यात्रा पूरी करेगी। 23 से किऊल में रिले रूट इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होगा। 2 अप्रैल को कार्य पूरा किया जाएगा। किऊल होकर चलने वाली 38 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसमें प्रतिदिन, साप्ताहिक एवं त्रिसाप्ताहिक ट्रेनें शामिल हैं। प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनें 19 मार्च एवं साप्ताहिक एवं त्रिसाप्ताहिक ट्रेनों को उनके परिचालन दिनों के मुताबिक रद्द किया गया है। वहीं 16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी 19 मार्च से रद्द कर दी गई है।

18 मार्च से किऊल में धीरे धीरे ट्रेनों की आवाज गुम होती जाएगी और इसके चार दिनों के बाद ट्रेन सेवा 11 दिनों तक के लिए प्रभावित रहेगी। इधर निर्धारित समय पर आरआरआई शुरू करने के लिए काम काफी तेजी से चल रहा है। फिलहाल किऊल के दो प्लेटफॉर्म एक और दो नंबर पर ट्रेनों का परिचालन नहीं हो रहा है। एक मात्र प्लेटफाॅर्म नंबर तीन से ही अप ट्रेनों का परिचालन कराया जा रहा है। अब प्लेटफॉर्म नंबर तीन को नए ट्रैक से जोड़ा जा रहा है। इसी तरह यार्ड में भी पुरानी पटरी की जगह नई पटरी बिछा कर नवनिर्मित रेलवे पुल से जोड़ने की तैयारी चल रही है। साथ ही इलेक्ट्रिफिकेशन भी किया जा रहा है।

किऊल पहुंचेंगे 500 से ज्यादा कर्मी

आरआरआई कार्य में 500 से ज्यादा कर्मी लगाए गए हैं। 22 मार्च से ये कर्मी किऊल पहंुचेंंगे। 23 मार्च से दिन रात काम होगा। इन कर्मियों के रहने एवं उनके भोजन की व्यवस्था अलग-अलग स्थानों पर की गई है। 50 से ज्यादा रेलवे के अधिकारी व डिप्टी स्टेशन भी कैंप करेंगे। इन अधिकारियों को ठहराने के लिए लखीसराय में दो होटलों की बुकिंग की गई है।

18 मार्च से किऊल नहीं आएगी ये ट्रेनें

22405/ 22406 भागलपुर गरीब रथ- पटना में समापन और शुरूआत

13241/ 13242 बांका- राजेन्द्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस- मुंगेर होकर

12335/ 12336 भागलपुर- लोकमान्य तिलक मंुगेर- माेकामा होकर

22947/ 22928 भागलपुर सुरत एक्सप्रेस- मुंगेर- बरौनी- शाहपुरपटोरी

12367/ 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस- मंुगेर- बरौनी- मोकामा

12333/ 12334 विभुति एक्सप्रेस- धनबाद- गया डीडीयू

12331/ 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस- धनबाद- गया डीडीयू

12303/ 12304 पूर्वा एक्सप्रेस- प्रधानखंता- गया- डीडीयू

15955/ 15956 ब्रह्मपुत्र मेल- कटिहार- शाहपुरपटोरी- पाटलीपुत्र

13647/ 15648 गुवाहाटी- लोकमान्य तिलक- कटिहार, पाटलीपुत्र

12317/ 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस- प्रधानखंता- गया- डीडीयू

12325/ 12326 नंगलडैम एक्सप्रेस-प्रधानखंता- गया- डीडीयू

12327/ 12328 उपासना एक्सप्रेस- प्रधनखंता- गया- डीडीयू

12369/ 12370 कुंभ एक्सप्रेस- प्रधानखंता- गया- डीडीयू

18449/ 18450 पुरी- पटना एक्सप्रेस- गोमो- गया- पटना

18621/ 18622 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस- गोमो- गया- पटना

13331/ 13332 धनबाद- पटना गोमो- गया- पटना

26 फरवरी से रूट बदल कर चल रही ये ट्रेनें

भागलपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस, सिकंदराबाद- बरौनी एक्सप्रेस, भागलपुर- यशवंतपुर एक्सप्रेस एवं हावड़ा- गया एक्सप्रेस 26 फरवरी से ही रूट बदलकर चल रही है। ये ट्रेनें किऊल-गया के रास्ते चलती थी। किऊल-गया सेक्शन में ट्रेनों का परिचालन 26 फरवरी से ही बंद है। सिर्फ मेमू ट्रेनें लखीसराय के पास बने अस्थाई स्टेशन से यात्रा की शुरूआत और समापन करती है। 19 मार्च से किऊल-जमालपुर सेक्शन में किऊल आउटर सिग्नल के पास से ब्लॉक रहेगा।

आरआरआई के दौरान यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। किसी भी रूट में जाने के लिए यात्रियों को कोई भी ट्रेन नहीं मिलेगी। अगर जरूरी नहीं हो तो आआरअाई की अवधि में यात्री ट्रेनों की यात्रा न करें। 23 मार्च से यात्रा करना यात्रियों के लिए मुसीबत होगा। अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाएंगे। 3 अप्रैल से ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जाएगा। आरआरआई का काम पूरा होते ही किऊल में ऑटोमेटिक सिस्टम से ट्रेनें चलेगी। इसी दिन से नए रेलवे पुल के रास्ते ट्रेनों का भी परिचालन शुरू हो जाएगा। नए पुल पर ट्रेनें 100 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ सकेगी। किऊल होकर चलने वाली 38 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसमें प्रतिदिन, साप्ताहिक एवं त्रिसाप्ताहिक ट्रेनें शामिल हैं। प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनें 19 मार्च एवं साप्ताहिक एवं त्रिसाप्ताहिक ट्रेनों को उनके परिचालन दिनों के मुताबिक रद्द किया गया है। वहीं 16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी 19 मार्च से रद्द कर दी गई है। 2 अप्रैल तक के ब्लॉक अवधि में काेई भी ट्रेनें नहीं चलेंगी। हालांकि जीएम ने यात्रियों की सुविधा के लिए 19 मार्च से दो जोड़ी डेमू ट्रेनों के परिचालन की बात कही है।

ऑटोमेटिक सिस्टम से चलेगी ट्रेनें

19 से किऊल में चलेगी किऊल-जमालपुर और झाझा के बीच दो जोड़ी मेमू व डेमू


नवनिर्मित पुल से जोड़ने के लिए बिछाई गई लाइन।
खबरें और भी हैं...