- Hindi News
- National
- Katoria News 19 Year Old Newly Married And Eight Year Old Brother Kidnapped
19 वर्षीय नवविवाहिता एवं आठ वर्षीय भाई का हुआ अपहरण
कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजवाड़ा गांव में बीते शुक्रवार घर से शौच करने निकली 19 वर्षीय नवविवाहिता एवं उसके आठ वर्षीय भाई के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में दोनों के पिता विनोद शर्मा ने कटोरिया थाना में अपने पड़ोसी प्रकाश शर्मा एवं उसके दो प|ी बिंदु देवी व ललिता देवी के विरुद्ध आवेदन देकर अपने नवविवाहित पुत्री एवं पुत्र की बरामदगी की गुहार लगायी है। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि बीते शुक्रवार दोपहर बाद उसके पुत्र अमर कुमार एवं पुत्री पिंकी शर्मा पति जयकृष्ण शर्मा ग्राम कागीचक भागलपुर शौच के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर आसपास सहित सगे संबंधियों के यहां खोजबीन किया लेकिन दोनों का पता नहीं चला। पीड़ित ने उपरोक्त तीनों नामजद पर पुत्र एवं पुत्री को बहला फुसलाकर गायब करने का आरोप लगाया है। आवेदन में पीड़ित द्वारा बताया गया कि उपरोक्त नामजद प्रकाश शर्मा अक्सर उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी करता था और विरोध करने पर गायब करने की धमकी देता था। ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व ही पीड़ित विनोद शर्मा ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर नामजद प्रकाश शर्मा पर अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर आवेदन दिया था।