पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amarpur News 24 Rounds Of Bullet Fired Between Two Parties Over The Way Dispute In Asauta Nagel

असौता नगेल में रास्तेे के विवाद को ले दो पक्षों के बीच चली 24 चक्र गोली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थानाक्षेत्र के महौता गांव में विगत 9 मार्च को हुई गोलीबारी की घटना को लेकर प्रथम पक्ष के अवध किशोर शर्मा ने परमानंद ठाकुर, इनके पुत्र प्रेम भारती समेत चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है। आवेदन में इन्होंने कहा है कि विगत 9 मार्च के दिन अपनी निजी जमीन का घेराबंदी कर रहे थे तभी परमानंद ठाकुर अपने हाथ में बंदुक लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए कहा कि घेराबंदी कार्य को रोक दो अन्यथा सभी को गोली मार देंगे, इतना कहते हुए परमानंद ठाकुर अपने पुत्रों को गोली फायर करने का आदेश दे दिया। उक्त नामजद लोग गोली फायर करते हुए मेरे पुत्र मुकेश शर्मा एवं संजीव शर्मा को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसका ईलाज पटना में किया जा रहा है जहां पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई हैं। बताते चले कि 9 मार्च की सुबह महौता गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर कई राउण्ड गोली चली थी, जिसमें दोनों पक्षों से चार युवक ज़ख्मी हो गये थे। थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने बताया कि दो पक्षों के बीच महोता गांव में गोलीबारी की घटना घटित हुई है, जिसमें दोनों पक्षों से चार युवक ज़ख्मी हो गये हैं। एक पक्ष के द्वारा आवेदन दिया गया है। दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई किया जा रहा है।

भास्कर न्यूज | शंभूगंज

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के असौता नगेल गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। दोनों पक्षों की आेर से करीब दो दर्जन से भी अधिक हवाई फायरिंग हुई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। शंभूगंज थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने भी गोली चलने की बात स्वीकार की है।

हालांकि उन्होंने घटनास्थल से खोखा या अन्य सामान बरामद नहीं किया है। उन्होंने बताया कि गांव के अशोक यादव एवं कैलाश यादव के बीच रास्ता विवाद चल रहा था। घटना के बाद चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिसमें अशोक यादव, अजय यादव, कैलाश यादव एवं महेश यादव शामिल हैं।

दाेनाें पक्षाें ने एक दूसरे पर लगाया अाराेप

एक पक्ष के अशोक यादव ने बताया कि मेरे पूर्वजों ने गांव में विद्यालय के लिए पांच कट्ठा जमीन दान स्वरूप दिया। जहां विद्यालय के पीछे शेष भाग में रास्ता छोड़ा गया ताकि आवाजाही में कोई परेशानी नहीं हो। इस रास्ते पर विपक्षी अपना अधिपत्य कायम करना चाहते हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष के कैलाश यादव का कहना हुआ कि मध्य विद्यालय के पीछे पश्चिम भाग में बिहार सरकार की जमीन है, जो वर्षों पूर्व से नाला था, लेकिन इस डांड को अशोक यादव द्वारा निजी स्वार्थ के चलते भर दिया गया। जिससे सिंचाई नहीं हो पा रही है।

गुरुवार की सुबह उस स्थान पर कैलाश यादव की प|ी कूड़े को फेंकने पहुंची। यह देख अशोक यादव ने आपत्ति व्यक्त की। इसके बाद दोनों पक्ष से गाली-गलौज के साथ फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो दोनों पक्षों के बीच करीब पौने घंटे तक रुक-रुक कर फायरिंग होते रही।

इसकी सूचना शंभूगंज थाना को ग्रामीणाें ने दी। सूचना पर शंभूगंज व खेसर पुलिस गांव पहुंच
स्थिति को नियंत्रण किया। सुबह से करीब चार घंटे तक गांव पुलिस छाबनी में तब्दील रहा।

गोलीबारी की घटना को ले प्राथमिकी दर्ज

चार घंटे तक पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव

गोलीबारी की घटना के बाद गांव में कैंप करती पुलिस।
खबरें और भी हैं...