पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में 250 मरीजों की हुई जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व किडनी दिवस पर क्षेत्र के वैदपुर गांव के पुस्तकालय परिसर में नि:शुल्क गुर्दा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बीपी, शुगर एवं किडनी से संबंधित विभिन्न तरह के जांच हुए। पीएमसीएच के चिकित्सक डॉ. आकित जिलानी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने करीब 250 मरीजों की जांच हुई। डां जिलानी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में कई ऐसे लोग हैं जो स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं हैं। आमलोगों को जागरूक करने के लिए यह शिविर लगाई गई है।

गुर्दा शिविर में जांच कराते लोग।
खबरें और भी हैं...