पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘शौचालय को प्रतिष्ठा के साथ जोड़े’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखण्ड क्षेत्र के चान्दवारी पंचायत के वार्ड नम्बर 8 में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी दुर्गा शंकर के नेतृत्व में शौचालय निर्माण को लेकर जागरूकता बढ़ाने को लेकर ग्रामीणों के साथ एक बैठक का
आयोजन किया।

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को बताया कि घर की बहु बेटी को शौच करने बाहर ना जाने पड़े और उसकी प्रतिष्ठा पर कोई आंच ना आये इसको हर घरों मे शौचालय की नितांत आवश्यकता है। आज महिलाओं के साथ अपराध, बलात्कार जैसी घटनाओं मे इजाफा हुआ है, महिलाओं को बाहर नहीं जाना पड़े साथ ही बीमारियों की रोकथाम हेतु आप सब आगे आकर अपने अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराये। शौचालय निर्माण को लेकर भारत सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध कराई गई है, शौचालय का निर्माण कर प्रोत्साहन राशि लें और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में मदद करें।

शौचालय निर्माण को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठै बीडीओ।
खबरें और भी हैं...